शरीर के जीवाणु Bacteria in Human Body
जीवाणु दंतमंजन व साबुन के विज्ञापनों से ऐसा लगता हैं कि जीवाणु तुच्छ जीव हैं। जीवाणुओं को सरलता से नष्ट किया जासकता है। नए अनुसंधानों से ज्ञात हुआ है कि मानव शरीर के ऊपर व अन्दर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों की संख्या हमारी अब तक की सोच की तुलना में बहुत अधिक है। हम अपने शरीर में 1000 खरब से अधिक जीवाणु बसाते हैं। संख्या की दृष्टि से बात करें तो एक व्यक्ति के शरीर में उपस्थित कोशिकोओं में 90 प्रतिशत जीवाणु कोशिकाएं व केवब 10 प्रतिशत मानव कोशिकाएं होती हैं। मानव शरीर में उपस्थित जीवाणु कोशिकाओं का भार 5 पाउण्ड के लगभग आंका गया है। केवल मुँह में ही जीवाणुओं की कई सौ प्रजातियां स्थाई रूप से निवास करती हैं। हर दाँत का अलग परितन्त्र होता है। हमारे इन…